29 साल बाद अयोध्या में PM मोदी, हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा

By: Pinki Wed, 05 Aug 2020 12:14:26

29 साल बाद अयोध्या में PM मोदी, हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा

पीएम मोदी 29 साल बाद अयोध्या पहुंचे हैं। इससे पहले वह 1991 में अयोध्या गए थे। तब भाजपा अध्यक्ष रहे मुरली मनोहर जोशी तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे और यात्रा में मोदी उनके साथ रहते थे। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के वक्त फैजाबाद-अंबेडकर नगर में एक रैली को सं‍बोधित किया था, लेकिन अयोध्या नहीं गए थे।

ayodhya ram mandir bhumi pujan live ,हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा,अयोध्या,राम मंदिर,नरेंद्र मोदी

PM मोदी ने हनुमानगढ़ी जाकर बजरंग बली का आशीर्वाद लिया। अब रामलला के दर्शन के साथ ही उनका सालों का इंतजार खत्म हो गया। कुछ ही पलों में पीएम मोदी यहां भूमि पूजन करने जा रहे हैं। इसी के साथ राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया विधिवत रूप से शुरू हो रही है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com